बलौदाबाजार: कलेक्टर ने 3 दिव्यागों को मौके पर ही प्रदान किया ट्रायसायकल
बलौदाबाजार: कलेक्टर रजत बंसल ने समाज कल्याण विभाग द्वारा जनचौपाल में मिले आवेदन अनुसार 3 हितग्राहियों को ट्रायसायकल का वितरण किया गया। बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत बलौदाबाजार निवासी मुकेश निराला,कसडोल विकासखंड अंर्तगत ग्राम हटौद निवासी विनोद कुमार पैकरा एवं भाटापारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मेकरी निवासी चन्द्रकुमार पटेल को ट्रायसायकल प्रदान किया गया। सामग्री मिलने पर सभी दिव्यांग हितग्राहियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कलेक्टर रजत बंसल ने हितग्राहियों सहित उनके परिवारजनों से बातचीत कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता एवं उप संचालक समाज कल्याण आशा शुक्ला सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित रहें।