बलौदाबाजार: 15 सितम्बर तक कर सकते है, निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन
बलौदाबाजार: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए जिले के युवाओं से 15 सितम्बर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत् कॉलेज में संचालित ऑन जॉब रोल जैसे प्लम्बर, डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं होम एप्लाईंसेंस कोर्स में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत पूर्णतः निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं,10वी उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 02 नग पासपोर्ट फोटो, राशन कार्ड, जिला कौशल विकास प्राधिकरण बलौदाबाजार, संयुक्त जिला कार्यालय, परिसर कक्ष नं. 70 एवं जिला परियेाजना लाईवलीहुड कॉलेज सकरी बलौदाबाजार में आवेदन जमा कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु फोन नं. +91-07727-299265 और मोबाईल नं.+91-7879047558 पर प्राप्त कर सकते है।