सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार, सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये जाने के प्रावधान के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दंतेवाड़ा द्वारा नायब तहसीलदार दंतेवाड़ा के जांच प्रतिवेदन के आधार पर गीदम विकासखण्ड अन्तर्गत, ग्राम कासोली बुधपदर निवासी श्री श्री हरिहर सिंह, ग्राम किरन्दुल निवासी श्रीमती पायके पोडि़यामी, ग्राम किरन्दुल निवासी श्रीमती फूलो मुचाकी को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है।