बेमेतरा: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित गया है। योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत निवेषक, किसान उत्पादक संगठन एवं स्व-सहायता समूहों को खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने पर परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रू. तक अनुदान राशि प्रदान की जायेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बेमेतरा कक्ष क्रमांक-83, द्वितीय तल कलेक्टोरेट परिसर बेमेतरा में संपर्क कर सकते है।