उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार गढ़पिछवाड़ी निवासी दिव्यांग धर्मवीन जैन को आज बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्रदान किया गया। ट्रायसाइकिल मिलने पर खुशी की इजहार करते हुए उन्होंने कहा कि अब उन्हे आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
दिव्यांग धर्मवीर जैन ने आज कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला से मुलाकात कर ट्रायसाइकिल उपलब्ध करने का निवेदन किया था, उनके दस्तावेजों की जांच करने पर उन्हें 80 प्रतिशत दिव्यांग होना पाया गया। उनके प्रकरण को देखते हुए तहसीलदार कांकेर द्वारा उनके लिए तत्काल आय प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा समाज कल्याण विभाग के उप संचालक द्वारा बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदाय किया गया।