विस क्षेत्र बेमेतरा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 17 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत

Update: 2022-09-15 06:07 GMT
बेमेतरा: जिले के विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के अंतर्गत विकासखण्ड बेरला के विभिन्न गांवों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 17 लाख 50 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक बेमेतरा श्री आशीष छाबड़ा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा बेमेतरा विकासखण्ड बेरला के ग्राम पंचायत बहेरा में शीतला मंदिर के पास शेड निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत हसदा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख रुपये, ग्राम पंचयत करेली में (खेल मैदान के पास) सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत रेवे (साहू पारा) में सामुदायिक भवन का आहता निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत देवरबीजा में पुष्प वाटिका में आहता निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला को बनाया गया है। विधायक निधि विकास योजनांतर्गत से निस्पादिक कार्य के बारे मे स्थानीय जनता को अवगत करोने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट, कांक्रीट बोर्ड एवं सुस्पष्ट रुप से कार्य स्थल पर लागाया जावे।
Tags:    

Similar News