Delhi दिल्ली: अप्रैल 2025 में भारत की थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर घटकर 0.85% पर आ गई, जो मार्च में 2.05% थी। इस गिरावट का प्रमुख कारण खाद्य पदार्थों, ईंधन और निर्मित वस्तुओं की कीमतों में आई नरमी रही।
खासतौर पर सब्जियों की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई, अप्रैल में यह 18.26% तक नीचे गई। प्याज की महंगाई दर भी मार्च के 26.65% से गिरकर मात्र 0.20% रह गई। ईंधन और बिजली खंड में भी अप्रैल में 2.18% की गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि, कुछ औद्योगिक उत्पादों जैसे मशीनरी और रासायनिक वस्तुओं में कीमतें बढ़ीं, जिससे सकारात्मक महंगाई बनी रही।