UP Police: 1 लाख से ज्यादा उम्मीदवार पास, आगे की प्रक्रिया शुरू होगी

Update: 2026-06-28 11:59 GMT

उत्तर प्रदेश: पुलिस में होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 41,424 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। रिजल्ट में लिखित परीक्षा और बोनस अंकों के आधार पर कुल 1,07,221 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में शामिल होना होगा।

भर्ती प्रक्रिया का पूरा विवरण

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 से शुरू होकर 17 दिसंबर 2025 तक चली थी। इसके बाद 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के बाद 7 मई 2026 को आंसर-की जारी की गई थी। अब 28 जून 2026 को बोर्ड ने अंतिम परिणाम घोषित किया है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। होमपेज पर “UP Police Home Guard Result 2026” लिंक पर क्लिक करके अपने जिले या श्रेणी की PDF डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद Ctrl + F से अपना रोल नंबर सर्च किया जा सकता है।

आगे की प्रक्रिया

चयनित अभ्यर्थियों को अब DV और PST की तैयारी करनी होगी। सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है। बोर्ड जल्द ही आगे की प्रक्रिया की तारीख और स्थान की जानकारी जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Tags:    

Similar News