World वर्ल्ड: टोयोटा मोटर ने यह घोषणा की है कि वह अपने प्रमुख सप्लायर टोयोटा इंडस्ट्रीज के बायआउट पर विचार कर रहा है, जो लगभग 42 बिलियन डॉलर (6 ट्रिलियन येन) का हो सकता है। कंपनी ने टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में शनिवार को एक फाइलिंग में कहा कि वह विभिन्न संभावनाओं पर विचार कर रही है, जिसमें आंशिक निवेश भी शामिल है।

टोयोटा ग्रुप के पास पहले से ही टोयोटा इंडस्ट्रीज में 24% हिस्सेदारी है, जबकि टोयोटा इंडस्ट्रीज के पास टोयोटा में 9.07% और डेंसो में 5.41% हिस्सेदारी है। इस बायआउट का मुख्य उद्देश्य कंपनी की कॉर्पोरेट गवर्नेंस को सुधारना और अधिक निवेश की संभावनाओं को बढ़ाना है


Tags: