Harley-Davidson को टक्कर देगी Honda की ये बाइक, India में हुई लॉन्च
होंडा रेबेल 500 को इंडिया में किया लॉन्च
Business व्यापार: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में अपनी नई क्रूजर बाइक Rebel 500 लॉन्च कर दी है। इस स्टाइलिश और दमदार बाइक की बुकिंग चुनिंदा बिगविंग टॉपलाइन डीलरशिप पर शुरू हो गई है। आइए आपको बताते हैं कि इस क्रूजर बाइक में क्या-क्या खूबियां मौजूद हैं और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत क्या है।
इंजनहार्ले-डेविडसन को टक्कर देगी होंडा की ये बाइक, भारत में हुई लॉन्च और पावर
होंडा रेबेल 500 में 471cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-2 इंजन दिया गया है, जो 46 हॉर्सपावर और 43.3 Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। साथ ही, इसमें 16-इंच का व्हील बेस दिया गया है।
बाइक का लुक और फीचर्स
रेबेल 500 में डुअल-चैनल ABS, नेगेटिव LCD डिस्प्ले और ट्यूबलर स्टील फ्रेम वाला ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसकी सीट की ऊंचाई 690mm है, जो राइडर के लिए आरामदायक है। हालांकि, इसका 11.2 लीटर का फ्यूल टैंक बाइक के साइज के हिसाब से थोड़ा छोटा है।
ब्लैक-आउट थीम के साथ इस क्रूजर बाइक का लुक शानदार है। इसमें वाइड फोर्क सस्पेंशन, कास्ट एल्युमीनियम व्हील्स, स्लिपर क्लच असिस्ट, डाई-कास्ट एल्युमीनियम सब-फ्रेम और नए डिजाइन का फेंडर शामिल है। होंडा का कहना है कि बाइक के साथ कई ऑफिशियल एक्सेसरीज भी मिलेंगी, जो इसके लुक और परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाएंगी।
बाइक की कीमत
कंपनी ने रेबेल 500 बाइक लॉन्च कर दी है, लेकिन यह अभी हर जगह उपलब्ध नहीं होगी। इस बाइक को गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में ही खरीदा जा सकेगा। इसकी डिलीवरी जून 2025 से शुरू होगी। इस बाइक को कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर इंपोर्ट किया जा रहा है, जिस वजह से इंपोर्ट ड्यूटी के चलते इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। गुरुग्राम और हरियाणा में इस बाइक की शुरुआती कीमत 5.12 लाख रुपये रखी गई है।
क्यों है खास?
होंडा रेबेल 500 अपने आकर्षक डिजाइन, पावरफुल इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ क्रूजर बाइक लवर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। स्टाइल और राइडिंग के शौकीनों को यह बाइक जरूर पसंद आएगी।