इन Vivo, iQOO डिवाइस को Android 16 अपडेट मिलने की संभावना नहीं, जानें डिटेल्स

Update: 2025-06-26 17:10 GMT
Google Pixel डिवाइस के लिए Android 16 अपडेट पेश किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य ब्रैंड के लिए भी लेटेस्ट OS अपडेट उपलब्ध होगा। Vivo भी अपने डिवाइस के लिए OS का स्टेबल वर्ज़न रोल आउट करने की योजना बना रहा है।
चीनी ब्रांड ने रिलीज़ की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन हमें उम्मीद है कि अगले महीने की शुरुआत में इसे रोलआउट कर दिया जाएगा। हमने वीवो/ iQOO डिवाइस की सूची का उल्लेख किया है, जिन्हें एंड्रॉइड 16 आधारित फ़नटच OS 16 मिलने की उम्मीद नहीं है।
विवो एक्स सीरीज
वीवो एक्स80, वीवो एक्स80 प्रो, वीवो एक्स80 प्रो, वीवो एक्स80 लाइट और पुराने एक्स-सीरीज मॉडल जैसे स्मार्टफोन को एंड्रॉइड 16 नहीं मिलेगा।
विवो वी सीरीज
वीवो डिवाइस जैसे वीवो वी30 लाइट 5जी, वीवो वी29, वीवो वी29ई, वीवो वी29 प्रो, वीवो वी29 लाइट और पुराने वी-सीरीज मॉडल को एंड्रॉयड 16 अपडेट नहीं मिलेगा।
वीवो टी सीरीज
वीवो टी2, वीवो टी2 प्रो, वीवो टी2एक्स और पुराने टी-सीरीज मॉडल जैसे स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 अपडेट नहीं मिलेगा।
विवो Y सीरीज
Vivo Y200, Vivo Y100 5G, Vivo Y100i, Vivo Y100t और पुराने Y-सीरीज मॉडल जैसे स्मार्टफोन को Android 16 अपडेट नहीं मिलेगा।
iQOO डिवाइस
iQOO डिवाइस जैसे iQOO 10, iQOO 10 Pro, iQOO Z8, iQOO Z8x, iQOO Z7, iQOO Z7 Pro, iQOO Z7x, iQOO Z7s, iQOO Z7i, iQOO Neo 8, iQOO Neo 8 Pro और पुराने डिवाइस को कोई अपडेट नहीं मिलेगा।
Tags:    

Similar News