आपके लिए बेस्ट है ये हेल्थ ऐप्स, घर बैठे पाएं मुफ्त इलाज

हर साल 7 अप्रैल को दुनियाभर में वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपके लिए बेस्ट-5 हेल्थ ऐप लेकर आये हैं, जो आपको बेहतर हेल्थ टिप्स मुहैया कराएंगे।

Update: 2022-04-07 03:04 GMT

हर साल 7 अप्रैल को दुनियाभर में वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपके लिए बेस्ट-5 हेल्थ ऐप लेकर आये हैं, जो आपको बेहतर हेल्थ टिप्स मुहैया कराएंगे। साथ ही घर बैठे डॉक्टर सलाह ले सकेंगे। इसमें से कुछ ऐप मुफ्त है, जबकि कुछ ऐप्स के लिए आपको प्रतिमाह और सालाना सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

Urban Yogi: यह ऐप यूजर्स को रिलैक्स रखने का काम करता है। इसमें पर्सनल डेली माइंडफुलनेस सेशन मौजूद हैं, यूजर्स की चिंता और तनाव को कम करने में मदद करते हैं। ऐप काफी हद तक मेडिटेशन और स्लीप म्यूजिक की मदद से स्लीप थैरेपी पर फोकस करता है। ऐप में पहले से ही 38 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं।

HealthTap: हेल्थ टैप ऐप पर आपको हर तरह की बीमारी की सलाह मिलेगी। इस ऐप पर लाखों डॉक्टर रियल टाइम मौजूद रहते हैं। इस ऐप को 24 घंटे में कभी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप को iOS यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करना बिल्कुल मुफ्त है। जबकि सवाल पूछने के लिए आपको 15 डॉलर प्रतिमाह की मेंबरशिप लेनी होगी जबकि कंसल्टेशन के लिए 39 डॉलर प्रति विजिट करने होंगे।

Fooducate: यह एक एंड्राइड ऐप है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप पर हर तरह के फूड की जानकारी मौजूद होती है। साथ ही न्यूट्रीशन की जानकारी भी मिलती है। इसके अलावा कितनी डाइट लेनी चाहिए, इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Aaptiv: यह एक एक्सरसाइज ऐप है। जिसे Aaptiv.com से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आपको प्रतिमाह 14 डॉलर खर्च करने होंगे। साथ ही 99.99 डॉलर सालाना सब्सक्रिप्शन ऑप्शन भी मौजूद है। ऐप पर पर्सनल स्ट्रेचिंग, ट्रेडमिल वर्क, रनिंग, साइकलिंग जैसी एक्सरसाइज की जानकारी मिलती है।

MY Plate: यह एक न्यूट्रीशन ऐप है, जिसे iOS यूजर्स मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। यह आपके फूड हैबिट को ट्रैक करता है, जिसके हिसाब से आपको डाइट और न्यूट्रीसन सजेस्ट करता है। इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसमें पर्सनल गोल सेट करने की परमिशन दी जाती है।


Tags:    

Similar News

-->