नई दिल्‍ली। भारत में कार खरीदते समय ग्राहक अब फीचर्स और कीमत के साथ ही सेफ्टी पर भी ध्‍यान देने लगे हैं। जिस कारण कंपनियों की ओर से भी लगातार नए सेफ्टी फीचर्स को कारों में ऑफर किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कम कीमत वाली किन कारों और एसयूवी में कंपनियों की ओर से सेफ्टी फीचर के तौर पर ADAS को दिया जाता है।
Kia Sonet
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता की ओर से भारत में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर Sonet को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी में Level-1 ADAS को ऑफर किया जाता है। इसके GTX+ और X-Line वेरिएंट्स में इस फीचर को दिया जाता है। Level-1 ADAS के साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए 10 ऑटोनॉमस फीचर्स भी मिलते हैं। इस फीचर के साथ एसयूवी को 14.55 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत से खरीदा जा सकता है।
Hyundai Venue
हुंडई की ओर से वेन्‍यू को भी ADAS जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी में Level-1 ADAS को दिया जाता है। एसयूवी के सिर्फ SX (O) वेरिएंट में ही इस फीचर को ऑफर किया जा रहा है। जिसे 12.44 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Honda Elevate
होंडा भी अपनी मिड साइज एसयूवी एलीवेट को ADAS के साथ ऑफर करती है। कंपनी की इस फीचर को होंडा सेंसिंग नाम से देती है। एलीवेट के ZX वेरिएंट में ही इसे दिया जा रहा है। होंडा एलीवेट के जेडएक्‍स वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 15.41 लाख रुपये है।
Honda City
होंडा की एलीवेट के अलावा मिड साइज सेडान कार सिटी में भी इस सेफ्टी फीचर को दिया जाता है। कंपनी की ओर से ADAS जैसे सेफ्टी फीचर के साथ कई और फीचर्स को भी दिया जाता है। इस कार के तीन वेरिएंट्स में ADAS को दिया जाता है, जिसमें V, VX और ZX शामिल हैं। ADAS के साथ होंडा सिटी को 12.85 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Mahindra XUV 3XO
महिंद्रा की ओर से हाल में ही कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी XUV 3XO को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। कंपनी की इस एसयूवी में भी ADAS को दिया जा रहा है । एसयूवी में कंपनी Level-2 ADAS को दे रही है। इसके AX5 L और AX7 L में इस फीचर को दिया जा रहा है। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tags: