New Delhi नई दिल्ली : यूरोपीय एयरोस्पेस कंपनी एयरबस ने भारत की महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड को H130 हेलिकॉप्टर की मुख्य फ्यूज़लाज असेंबली निर्माण का ठेका दिया है। यह असेंबली भारत में तैयार की जाएगी और फिर यूरोप स्थित एयरबस हेलिकॉप्टर्स के संयंत्रों में भेजी जाएगी।
निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा और पहली असेंबली की डिलीवरी मार्च 2027 तक होने की संभावना है। यह साझेदारी भारत के एयरोस्पेस निर्माण क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।