Business व्यापार : टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1) के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट 62.68 प्रतिशत घटकर 3924 करोड़ रुपये रह गया।
पिछले वित्त वर्ष 2025 की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 10514 करोड़ रुपये था, जो अब एक तिहाई से भी कम हो गया है। इस भारी गिरावट के कारण टाटा मोटर्स के शेयरों में भी 40 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई है। कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 104407 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 107102 करोड़ रुपये से 2.52 प्रतिशत कम है। इस गिरावट का मुख्य कारण कई कारकों को बताया जा रहा है, जिनमें सप्लाई चेन की समस्याएं, कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा की बढ़ोतरी शामिल हैं।