स्टॉक मार्किट : दो दिनों से जारी घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 636.75 अंकों की गिरावट के साथ 60,657.45 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 189.50 की गिरावट के साथ 18,043 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में 1,154 शेयरों में बढ़त जबकि 2,230 शेयरों में गिरावट रही. 135 शेयर अपरिवर्तित रहे।
निफ्टी में जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, टाटा स्टील और ओएनजीसी टॉप लूजर रहे। Divi's Labs, Maruti Suzuki, HDFC Life, Dr Reddy's Laboratories और Ultratech Cement में बढ़त रही। लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स नुकसान में बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में करीब एक फीसदी की गिरावट आई है.