स्कोडा ऑटो (Skoda Auto) भारत में अपनी पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी Skoda Kushaq को जून में लॉन्च कर सकती है। यह दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी जुलाई से इस कार की डिलिवरी शुरू कर देगी। स्कोडा ऑटो इंडिया के डायरेक्टर (सेल्स, सर्विस एंड मार्केटिंग) Zac Hollis ने एक ट्वीट के जवाब में बताया, 'हम जुलाई से कुशाक की डिलीवरी शुरू करेंगे और साल के अंत में एक नई सेडान लॉन्च करेंगे।' बता दें कि स्कोडा कुशाक को भारत में मार्च में पेश किया गया था। तो जानते हैं क्या है कार की खासियत:

ऐसा है कार का लुक
कार को MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। देखने में Kushaq का प्रोडक्शन-स्पेक वर्जन Vision IN कॉन्सेप्ट से काफी मिलता-जुलता है। इसमें आगे की तरफ स्कोडा सिग्नेचर-स्टाइल क्रोम-फिनिश ग्रिल, स्प्लिट हेडलाइट और एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। इसमें 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील, डुअल-टोन बंपर और टेलगेट पर स्कोडा लेटरिंग मिलती है। एसयूवी के लोअर और मिड वेरिएंट में क्रमश: 16-इंच स्टील रिम्स और 16-इंच के अलॉय मिलेंगे।
स्कोडा कुशाक के डायमेंशन
डायमेंशन की बात करें तो एसयूवी की लंबाई 4,221 मिमी, चौड़ाई 1,760 मिमी और ऊंचाई 1,612 मिमी है। इसे सेगमेंट में सबसे लंबा व्हीलबेस मिलता है, जो 2,651 मिमी है। कार का ग्राउंड क्लियरेंस 188mm है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी पांच रंगों- कैंडी व्हाइट, ब्रिलियंट सिल्वर, कार्बन स्टील, हनी ऑरेंज और टॉरनेडो रेड में उपलब्ध होगी। आखिरी के दो रंग केवल कुशाक के लिए हैं।
इंजन और टांसमिशन
इस एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ लाया गया है। पहला इंजन 1.0 लीटर 3 सिलिंडर TSI है जो 115 PS की पावर और 175Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कार के दूसरे वेरिएंट में 1.5 लीटर 4 सिलिंडर TSI इंजन दिया है जो 150 PS की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड DSG ट्रांमसिशन गियरबॉक्स से लैस है।


Tags: