पिछले कारोबारी सत्र में आए जबर्दस्त उछाल के बाद आज गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार जबर्दस्त गिरावट के साथ खुला। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स ने 707.39 अंक यानी 1.19 फीसदी का गोता लगाया और 58829.68 अंक पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 200.80 अंक यानी 1.13 फीसदी गिरकर 17558.50 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1101 शेयरों में तेजी आई, 1052 शेयरों में गिरावट आई और 186 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजार में कारोबार नहीं हुआ।
दिग्गज कंपनियों के शेयर की बात करें, तो सुबह करीब 10:20 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाइटन, मारुति, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक बढ़त पर कारोबार कर रहे थे, वहीं एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, कोटक बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी, आईटीसी, विप्रो, डॉक्टर रेड्डी, एल एंड टी, टाटा स्टील, आदि लाल निशान पर थे।
न्यूज़ क्रेडिट :खुलासा इन 
Tags: