नई दिल्ली: जंग के बाद रूस पर कई प्रतिबंध लग चुके हैं. विज्ञापन बाजार पर रूस को अरबों का नुकसान होगा. बता दें कि रूस के शीर्ष 30 सबसे बड़े विज्ञापनदाताओं में से आधे से अधिक विदेशी ब्रांड हैं. वहीं 16 में से 13 पहले ही रूस से व्यापार समेटने का ऐलान कर चुके हैं.
अमेरिकी रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ 900 से अधिक मिसाइलें दागी हैं.
ज़ेलेंस्की ने कहा कि 19 दिनों की लड़ाई में रूस ने चेचन्या में पिछले दो युद्धों की तुलना में अधिक सैनिकों को खो दिया है. जेलेंस्की ने कहा कि यु्द्ध में रूस ने कई हेलीकॉप्टर और 80 युद्धक विमान गंवाए हैं.
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि है कि पुतिन झूठे और देशद्रोही हैं. रूस एक हमलावर देश है, यह एक आपराधिक देश है. लेकिन ये जंग हम ही जीतेंगे.