Mumbai मुंबई, घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के कारण शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे की गिरावट के साथ 85.55 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि हालांकि, जीडीपी डेटा जारी होने से पहले निवेशक सतर्क रहे। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू इकाई 85.35 पर खुली और डॉलर के मुकाबले इंट्रा-डे हाई 85.25 और लो 85.64 के बीच घूमती रही।