देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड भारत में अपनी नेक्स्ट जेन क्लासिक 350 को आगामी 31 अगस्त को लांच करने के लिए तैयार है। हालांकि इसकी आधिकारिक बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चुनिंदा डीलरों ने पहले ही 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दी है। अपने लॉन्च के बाद नेक्स्ट-जेन क्लासिक 350 का मुकाबला जावा 350, होंडा सीबी350 और बेनेली इम्पीरियल 400 से होगा। आगामी यामाहा और सुजुकी रेट्रो-स्टाइल वाली बाइक को भी इसकी टक्कर में पेश किया जाएगा। आरई 350 नये बदलाव के लिए तैयार है क्लासिक 350 में डिजाइन, फीचर्स और इंजन के मामले में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

पॉवर के लिए, नयी 2021 क्लासिक 350 में मेटेयोर के नए 349cc, एयर/ऑयल कूल्ड OHC इंजन का प्रयोग किया गया है, जो 20.2bhp और 27Nm का टार्क पैदा करती है। आरई की नई 350 मोटर में टाइमिंग चेन, बैलेंसर शाफ्ट और एसओएचसी सिस्टम है जिस वजह से यह अधिक कुशल है और इसमें कम शोर और कंपन्न होता है। पुरानी क्लासिक 350 की तुलना में, नई यूनिट को रेव रेंज में अधिक बेहतर किया गया है। इसी पावरट्रेन के साथ आरई मेटेयोर 350, 41.88kmpl माइलेज का दावा करती है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स दिया जाता है।
नई पीढ़ी की रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मेटेयोर 350 से लिए गए ट्विन डाउनट्यूब स्पिन फ्रेम के साथ आती है। इसके सस्पेंशन सिस्टम में क्रमशः आगे और पीछे के एक्सल पर टेलिस्कोपिक फोर्क्स और ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक एब्जॉर्बर शामिल होंगे। नए मॉडल को सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक या डुअल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ पेश किए जाने की संभावना है।
इसके डिजाइन में भी बड़े बदलाव किए जाएंगे। नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील, बेहतर कुशन वाली सीटें, छोटे हैंडलबार और थोड़े शिफ्ट किए गए फुट पेग्स के साथ आएगी। गोल हेडलैंप और रियर व्यू मिरर जैसे स्टाइलिंग एलिमेंट्स, एक फ्लैटर फ्यूल टैंक और एक ऊपर की ओर क्रोम प्लेटेड एक्जॉस्ट दिया गया है। इसके अलावा नई क्लासिक 350 सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ आएगी।
Tags: