विमानों को डिब्रूगढ़ में उतरने में दिक्कतें

Update: 2023-07-27 13:24 GMT
180 यात्रियों को ले जा रहे 2 विमानों को डिब्रूगढ़ में आज उतरने में काफी मुश्किलें हुईं।
प्राप्त समाचार के अनुसार डिब्रूगढ़ के मोहनबाड़ी हवाई अड्डे पर यह घटना हुई। दो विमानों को उतरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
इंडिगो एयरलाइंस की इन दोनों विमानों को करीब 50 मिनट तक आसमान में उड़ते रहना पड़ा। दोनों विमानों में 180 लोग सवार थे।
इनमें से एक फ्लाइट इंडिगो की दिल्ली से डिब्रूगढ़ की फ्लाइट थी। जबकि, दूसरी फ्लाइट गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ के लिए थी।
पता चला है कि इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम के बंद होने की वजह से लैंडिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में दोनों विमानों को अगरतला की ओर मोड़ दिया गया।
दूसरी ओर मौसम भी प्रतिकूल होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़। हालांकि, दोपहर बाद दोनों विमानों की सुरक्षित लैंडिंग डिब्रूगढ़ में हो गई है
उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिन पहले भी इस तरह की घटना घटित हुई। इंडिगो की विमानों के साथ इस तरह की घटनाएं हालिया दिनों में कई बार होते हुए देखा गया है।
Tags:    

Similar News