New Delhi नई दिल्ली : बुनियादी ढांचा विकास कंपनी पटेल इंजीनियरिंग ने चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 75 करोड़ रुपये के समेकित शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो उच्च राजस्व के कारण है।
मुंबई स्थित इस इकाई ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून अवधि में 48 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। कंपनी के अनुसार, पहली तिमाही में परिचालन से उसका राजस्व 12 प्रतिशत बढ़कर 1,233 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 1,102 करोड़ रुपये था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 30 जून, 2025 तक पटेल इंजीनियरिंग पर कुल 1,527 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो मार्च 2025 के अंत में 1,603 करोड़ रुपये से कम है।