New Delhi नई दिल्ली : अगर आप दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए यह एक बड़ा मौका है। Delhi Development Authority की दो नई हाउसिंग स्कीम में फ्लैट खरीदने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और इसकी अंतिम तिथि 30 जून 2026 तय की गई है। आवेदन करने के लिए अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं।इन योजनाओं के तहत फ्लैट ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर आवंटित किए जा रहे हैं। DDA की इन हाउसिंग स्कीम मेंशामिल हैं।
DDA नागरिक आवास योजना 2026 और DDA टावरिंग हाइट्स करकड़डूमा २०२६
Delhi Development Authority की नागरिक आवास योजना 2026 के तहत नरेला और सिरसपुर क्षेत्रों में फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं। नरेला में फ्लैट की कीमतों पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है, जिससे यह योजना और भी आकर्षक बन गई है।
इस योजना में कुल 3,245 फ्लैट उपलब्ध हैं, जिनमें हाई इनकम ग्रुप (HIG), मिडिल इनकम ग्रुप (MIG), लो इनकम ग्रुप (LIG) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए अलग-अलग विकल्प शामिल हैं। वहीं सिरसपुर क्षेत्र में 411 LIG फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक आवेदकों को Delhi Development Authority के आवास पोर्टल पर जाकर 2,500 रुपये का नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद फ्लैट की श्रेणी के अनुसार बुकिंग राशि जमा करनी होगी।बुकिंग अमाउंट की बात करें तो HIG फ्लैट के लिए 10 लाख रुपये और MIG फ्लैट के लिए 4 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में घर खरीदने की योजना बनाने वालों के लिए यह स्कीम किफायती विकल्प साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें विभिन्न आय वर्गों के लिए फ्लैट उपलब्ध हैं और कुछ क्षेत्रों में छूट भी दी जा रही है।कुल मिलाकर, Delhi Development Authority की यह हाउसिंग स्कीम उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो राजधानी में कम कीमत पर घर खरीदने की योजना बना रहे हैं।