Mahindra ने XUV700 की 14,000 बिलिंग कर अपने उद्देश्य को किया हासिल

Mahindra ने XUV700 की 14,000 बिलिंग कर अपने उद्देश्य को हासिल कर लिया है

Update: 2022-01-27 14:45 GMT

Mahindra ने XUV700 की 14,000 बिलिंग कर अपने उद्देश्य को हासिल कर लिया है। XUV700 का लॉन्च साल 2021 में भारतीय कार बाजार में सबसे बड़े लॉन्च में से एक था। अपने सेगमेंट में इसने खुद को साबित किया है। इस एसयूवी की इतनी जबरदस्त डिमांड है कि Mahindra XUV700 का वेटिंग पीरियड डेढ़ साल से भी अधिक हो गया था। हालांकि कंपनी इसके वेटिंग पीरियड को कम करने में सफल रही है। महिंद्रा की अपडेटेड थार भी काफी सफल रही है जिसे 2020 में लॉन्च किया गया था। लेकिन एक्सयूवी 700 की सेल काफी शानदार रही है।

इंजन
इस एसयूवी में कंपनी पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन है जिसमें से 2.2 लीटर का पेट्रोल इंजन जो 200bhp की पावर देता है। वहीं 2.2 लीटर mHawk इंजन 185bhp की पावर जनरेट करता है। दोनों ही इंजन में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है। जिसमें 3 ड्राइविंग मोड Zip, Zap और Zoom ऑपशन शामिल है।
फीचर्स
XUV700 में एंबियंट लाइटिंग, डुअल-जोन ऑटोमैटिक एसी, पावर्ड फ्रंट सीट्स, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, सोनी 3D साउंड सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, केबिन एयर फिल्टर, क्रूज़ कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। इसके साथ ही एसयूवी में पहली बार सोनी का इन कार एम्बेडेड इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है। AdrenoX इंटेलिजेंट के साथ 10.25 इंच का स्क्रीन दिया है। वहीं इस एसयूवी में आपको स्मार्टकोर कॉकपिट, डोमेन कंट्रोलर भी मिलेगा
कीमत
Mahindra XUV700 AX3 Petrol वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये है। वहीं Mahindra XUV700 AX5 Petrol वेरिएंट की कीमत 14.99 लाख रुपये है। ये सभी 5 सीटर वेरिएंट हैं। आने वाले समय में Mahindra XUV700 AX7 वेरिएंट भी आने वाला है, जो कि 7 सीटर ऑप्शन में है और इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 16.49 लाख रुपये होगी।


Tags:    

Similar News

-->