IRCTC 18 अक्टूबर से शुरू कर रहा है स्वदेशी क्रूज लाइनर, जानें कितने का है पैकेज?
अगर आप कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है. जहां आप समंदर की सैर कर सकेंगे.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अगर आप कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज (tour package) लेकर आया है. जहां आप समंदर की सैर कर सकेंगे. समंदर के बीच लग्जरी क्रूज में ठहरना हर किसी का सपना होता है, लेकिन कीमत अधिक होने की वजह से अधिकतर लोग इसमें सफर नहीं कर पाते हैं. हालांकि, अब IRCTC भारत का पहला स्वदेशी क्रूज लाइनर (indigenous cruise liner) 18 अक्टूबर से शुरू करने जा रहा है. जहां आप क्रूज के जरिए केरल, गोवा, और लक्षद्वीप की यात्रा कर सकेंगे. बता दें कि आईआरसीटीसी ने क्रूज यात्रा के लिए एक प्राइवेट कंपनी कॉर्डेलिया क्रूज (Cordelia Cruises) के साथ समझौता किया है. तो आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में...