Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने भारत में iQOO Z10 और Z10x स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के साथ आते हैं और इन्हें अच्छे मिड-रेंज स्मार्टफोन माना जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 पर आधारित फनटच ओएस 15 मिलता है।
डिवाइस पर बैंक ऑफर उपलब्ध हैं और इसके साथ iQOO Z10x और iQOO Z10 की कीमत क्रमशः 12,499 रुपये और 19,999 रुपये (बेस वेरिएंट के लिए) होगी। डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर भी हैं।
विशेष विवरण
आईक्यूओओ Z10x
iQOO Z10x में 6.7 इंच (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है। कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो iQOO Z10x में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 और वाई-फाई 6 शामिल हैं। डिवाइस में 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है। इसका डाइमेंशन 165.70×76.30×8.0mm है जबकि वज़न 204 ग्राम है।
आईक्यूओओ ज़ेड10
iQOO Z10 में 6.7 इंच (1,080x2,392 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट के साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है। कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो iQOO Z10 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 और वाई-फाई 6 शामिल हैं। डिवाइस में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7300mAh की बैटरी दी गई है। इसका डाइमेंशन 163×76.40×7.93mm है जबकि वज़न 199 ग्राम है।
Tags: