सितंबर में भारत का निर्यात बढ़कर 61 अरब डॉलर हुआ

Update: 2022-10-15 02:43 GMT
नई दिल्ली (आईएएनएस)| वाणिज्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में भारत का कुल निर्यात बढ़कर 61.10 अरब डॉलर हो गया। ये पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.2 प्रतिशत अधिक थे। सितंबर 2022 में आयात का अनुमान 76.26 अरब डॉलर था, जो सितंबर 2021 की तुलना में 10.73 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दशार्ता है। हालांकि, व्यापार घाटा सितंबर 2022 में बढ़कर 148.46 अरब डॉलर हो गया, जो सितंबर 2021 में 76.25 अरब डॉलर था।
अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान, निर्यात ने 16.96 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की और 231.88 अरब डॉलर को छू लिया। चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में आयात 38.55 प्रतिशत बढ़कर 380.34 अरब डॉलर हो गया। पण्य (वाणिज्य वस्तु) निर्यात सितंबर में 3.52 प्रतिशत घटकर 32.62 अरब डॉलर रहा।
Tags:    

Similar News

-->