बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट
RBI की छुट्टी से जुड़ी पूरी जानकारी
नई दिल्ली: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टी की जानकारी जरूर कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार अगस्त 2026 के आखिरी सप्ताह में कई राज्यों में बैंक शाखाएं त्योहारों के कारण बंद रहेंगी। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
आज 25 अगस्त को इन जगहों पर बंद हैं बैंक
मंगलवार 25 अगस्त 2026 को कुछ राज्यों में बैंकों में अवकाश है। यह छुट्टी मुख्य रूप से फर्स्ट ओणम (First Onam) और मिलाद-ए-शरीफ के अवसर पर दी गई है। केरल समेत कुछ राज्यों में बैंक शाखाएं आज बंद रहेंगी। RBI के अनुसार बैंक छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के आधार पर तय होती हैं। इसलिए किसी एक राज्य में बैंक बंद हो सकते हैं, जबकि दूसरे राज्यों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रह सकता है।
बुधवार 26 अगस्त को भी बैंक रहेंगे बंद
बुधवार 26 अगस्त को कई राज्यों में ईद-ए-मिलाद / मिलाद-उन-नबी / थिरुवोनम के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। RBI की छुट्टी सूची में इस दिन कई क्षेत्रों के लिए अवकाश दर्ज किया गया है। इस छुट्टी का असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है जिन्हें बैंक शाखा जाकर चेक जमा करने, दस्तावेज जमा करने, खाता संबंधी काम या अन्य ऑफलाइन सेवाओं की जरूरत है।
डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI, ATM और अन्य डिजिटल माध्यमों से लेनदेन कर सकेंगे। हालांकि कुछ बैंकिंग सेवाओं में तकनीकी कारणों से देरी हो सकती है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी बैंकिंग काम छुट्टी से पहले पूरा कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अगस्त में कई छुट्टियां
अगस्त 2026 में स्वतंत्रता दिवस, क्षेत्रीय त्योहारों और अन्य अवसरों के कारण अलग-अलग राज्यों में कई बैंक छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। RBI की सूची के अनुसार 25 अगस्त, 26 अगस्त और 28 अगस्त को भी कुछ राज्यों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं।
बैंक जाने से पहले जरूर करें चेक
बैंक छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। इसलिए ग्राहक अपने राज्य और शहर के हिसाब से बैंक की छुट्टी जरूर जांच लें। इससे समय की बचत होगी और जरूरी काम समय पर पूरे किए जा सकेंगे।