Google Pixel 9a की बिक्री भारत में शुरू हो गई है और स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। डिवाइस तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Google Pixel 9a बैंक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है और यूजर्स फ्लिपकार्ट पर 34,180 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट पा सकते हैं।
Google Pixel 9a को HDFC बैंक, IDFC बैंक और बजाज फिनसर्व क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 3000 रुपये कैशबैक के साथ 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिलता है। अगर यूजर Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें पांच प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। Flipkart पर नो-कॉस्ट EMI की शुरुआत 2084 रुपये प्रति महीने से होती है।
गूगल पिक्सल 9a के स्पेसिफिकेशन
Google Pixel 9a में 6.3 इंच का एक्टुआ pOLED डिस्प्ले (1080 x 2424 पिक्सल) मिलता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। डिवाइस की पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स तक है और इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है।
डिवाइस Google के Tensor G4 चिप द्वारा संचालित है जिसे Titan M2 सुरक्षा कोप्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। Google Pixel 9a में 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल डिवाइस है। Android 15 आउट ऑफ़ द बॉक्स के साथ डुअल सिम (नैनो+eSIM) स्मार्टफोन का प्रावधान है। डिवाइस को अगले 7 सालों तक सॉफ़्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे। डिवाइस को धूल और पानी से होने वाले नुकसान के खिलाफ़ IP68 रेटिंग मिली है।
डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 48MP का प्राइमरी रियर कैमरा OIS के साथ + 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। डिवाइस के फ्रंट में 13MP का सेंसर है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, USB टाइप-C 3.2 पोर्ट के साथ-साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। डिवाइस का वज़न 185.9 ग्राम है।
Tags: