शेयर मार्केट से आई अच्छी खबर, जानें पूरा अपडेट

Update: 2022-10-25 04:13 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) आज (मंगलवार, 25 अक्टूबर) बढ़त के साथ ओपन हुआ. दिवाली से पहले के सप्ताह में बाजार में तेजी देखने को मिली थी. दिवाली के बाद भी मार्केट उस रफ्तार को बरकरार रखने में सफल नजर आ रहा है. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं.

09:16 बेज सेंसेक्स 140.15 अंक या 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 59,971.81 पर और निफ्टी 32.40 अंक या 0.18 फीसदी चढ़कर 17,763.20 पर था. लगभग 882 शेयरों में तेजी आई, 852 शेयरों में गिरावट देखने को मिली और 76 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
निफ्टी पर आईसीआईसीआई बैंक, आयशर मोटर्स, सन फार्मा, मारुति सुजुकी और अपोलो हॉस्पिटल्स टॉप गेनर की लिस्ट में थे. यूपीएल, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड कॉर्प के शेयरों में गिरावट देखने को मिली.
Tags:    

Similar News