फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोमवार को MCX पर सोने का अगस्त वायदा करीब करीब फ्लैट बंद हुआ है. सोना वायदा अभी 150 रुपये प्रति 10 ग्राम के उछाल के साथ ट्रेड करता नजर आ रहा है, हालांकि इसमें कमजोरी बढ़ती दिख रही है. बीते हफ्ते के मंगलवार से लेकर आज तक सोना 350 रुपये तक महंगा हो चुका है.

इस हफ्ते सोने की चाल (19-23 जुलाई)
दिन सोना (MCX अगस्त वायदा)
सोमवार 48094/10 ग्राम
मंगलवार 48237/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)
बीते हफ्ते सोने की चाल (12-16 जुलाई)
दिन सोना (MCX अगस्त वायदा)
सोमवार 47774/10 ग्राम
मंगलवार 47889/10 ग्राम
बुधवार 48299/10 ग्राम
गुरुवार 48400/10 ग्राम
शुक्रवार 48053/10 ग्राम
सोना उच्चतम स्तर से करीब 8000 रुपये सस्ता
पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 48230 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8000 रुपये सस्ता मिल रहा है.
MCX Silver: चांदी का सितंबर वायदा सोमवार को 1000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है. हालांकि आज इसमें एक बेहद छोटे दायरे में कारोबार होता दिख रहा है, लेकिन कमजोरी भी बढ़ रही है. चांदी पिछले हफ्ते के मंगलवार से अबतक 1700 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है.
इस हफ्ते चांदी की चाल
दिन चांदी (MCX सितंबर - वायदा)
सोमवार 67246/किलो
मंगलवार 67365/किलो (ट्रेडिंग जारी)
बीते हफ्ते चांदी की चाल
दिन चांदी (MCX सितंबर - वायदा)
सोमवार 69375/किलो
मंगलवार 69081/किलो
बुधवार 69619/किलो
गुरुवार 69681/किलो
शुक्रवार 68319/किलो
चांदी अपने उच्चतम स्तर से 12600 रुपये सस्ती
चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12600 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 67365 रुपये प्रति किलो पर है.
सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव
सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को सस्ता हुआ, 10 ग्राम सोने का रेट सोमवार को 48126 रुपये रहा, जबकि इसके पहले शुक्रवार को भाव 48273 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसी तरह 1 किलो चांदी के रेट भी सर्राफा बाजार में कम हुए हैं. सोमवार को 1 किलो चांदी का रेट 67790 रुपये रहा, जबकि शुक्रवार को भाव 68912 रुपये था.


Tags: