Business बिजनेस: फ़ोर्ड मोटर कंपनी को दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों (Rare Earth Magnets) की आपूर्ति में समस्याएँ हो रही हैं, कंपनी के CEO ने एक अमेरिकी मीडिया से बात-चित के दौरान बताया। चीन, जो वैश्विक दुर्लभ पृथ्वी संसाधन का 90% से अधिक हिस्सा नियंत्रित करता है, ने अप्रैल में अपने निर्यात नियम कड़े कर दिए हैं। इससे पश्चिमी देशों में कार, लड़ाकू विमान और घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनियों को कच्चा माल मिलना मुश्किल हो गया है।
हालांकि, चीन ने हाल ही में अमेरिकी शीर्ष तीन ऑटोमोबाइल कंपनियों को अस्थायी निर्यात लाइसेंस जारी किए हैं, जिसमें फ़ोर्ड भी शामिल है। बावजूद इसके, फ़ोर्ड को रोज़ाना सप्लाई की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कुछ फैक्ट्रियां बंद करनी पड़ी हैं।