आज लॉन्च होगा फिटनेस फ्रेंडली Mi Watch Revolve Active , देखें लाइव इवेंट

Xiaomi Mi Watch Revolve Active स्मार्टवॉच की आज लॉन्चिंग होगी। इसे 22 जून 2021 की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

Update: 2021-06-22 03:33 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|  Xiaomi Mi Watch Revolve Active स्मार्टवॉच की आज लॉन्चिंग होगी। इसे 22 जून 2021 की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह Mi Watch Revolve का अपग्रेडेड वर्जन होगा, जिसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया था। कंपनी के मुताबिक Mi Watch Revolve Active एक फिटनेस फ्रेंडली स्मार्टवॉच होगी। Mi Watch Revolve Active के लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी की ऑफिशियल Youtube चैनल के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से देखा जा सकेगा। इसे Amazon India पर लिस्ट किया गया है। स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग से जुड़ी एक माइक्रोसाइट को लाइव किया गया है। ऐसे में साफ है कि Mi Watch Revolve Active की बिक्री Amazon India से होगी।

Mi Watch Revolve Active में क्या होगा खास
Mi Watch Revolve Active को SpO2 के साथ लिस्ट किया गया है। मतलब स्मार्टवॉच ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन मॉनिटरिंग जैसा कमाल की फीचर मिलेगा। Mi Watch Revolve स्मार्टवॉच में हर्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टवॉच स्पीड ट्रैकिंग मोड के साथ पेश की जा सकती है। इसमें बिल्ट-इन जीपीएस का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही Glonass, Galileo और BDS सपोर्ट दिया जाएगा। स्मार्टवॉच में कुल 6 कलर ऑप्शन में स्ट्रैप दिये जाएंगे।
कैसी होगी Mi Watch Revolve Active की डिजाइन
स्मार्टवॉच को कंट्रोल करने के लिए दो बड़ी बटन Home और Sport दिये जाएंगे। यह एक राउंडेड शेप वाली स्मार्टवॉच होगी, जो ब्लैक कलर डॉल और नेवी ब्लू कलर स्ट्रैप के साथ पेश की जा सकती है। इसमें बिल्ट-इन Amazon Alexa का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही वॉच कॉल और मैसेजिंग नोटिफिकेशन के साथ आएगी।
स्मार्टवॉच में मिलेंगे ये एक्सरसाइज मोड
VO2 Max
बॉडी एनर्जी मॉनिटर
HR मॉनिटर
योगा
साइकलिंग
स्ट्रेचिंग
वेटलिफ्टिंग
स्ट्रैस मैनेजमेंट मॉनिटरिंग
संभावित कीमत
Mi Watch Revolve Active की लॉन्चिंग से पहले Xiaomi ने Mi Watch Revolve स्मार्टवॉच की कीमत में 2000 रुपये तक की कटौती की है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि Mi Watch Revolve Active को 12,000 रुपये के प्राइस प्वाइंट में लॉन्च किया जा सकता है।


Tags:    

Similar News

-->