Downtown Circle : बुर्ज खलीफा के चारों ओर बनने वाला है विशालकाय रिंग

बुर्ज खलीफा के चारों ओर बनने वाला है विशालकाय रिंग

Update: 2022-09-01 17:30 GMT
Downtown Circle :बुर्ज खलीफा के चारों ओर बनने वाला है विशालकाय रिंगबुर्ज खलीफा के चारों ओर बनने वाला है विशालकाय रिंग, जमीन से 550 मीटर ऊंचा, तस्वीरें देख दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) अपने आप में एक आश्चर्य है। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। अब दुबई में एक और स्ट्रक्चर बनने जा रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दुबई की एक आर्किटेक्चरल फर्म ने बुर्ज खलीफा के चारों तरफ एक विशाल रिंग लगाने का प्लान जारी किया है। बुर्ज खलीफा के चारों तरफ 550 मीटर ऊंचा एक रिंग बनाया जाएगा। इस कांसेप्ट को डाउनटाउन सर्किल (Downtown Circle) के नाम से जाना जाएगा।
एक आर्किटेक्चरल कंपनी Znera Space ने बुर्ज खलीफा के आसपास रिंग बनाने का यह कांसेप्ट डिजाइन किया है। इसी ने इंस्टाग्राम पर डिजाइन की फोटोज शेयर की हैं। Znera Space के दो आर्टिस्ट- नाजमस चौधरी (Najmus Chowdhry) और निल्स रेमेस (Nils Remess) ने ये डिजाइन बनाया है। बुर्ज खलीफा के चारों तरफ 550 मीटर ऊंचा एक रिंग बनाया जाएगा। इस कांसेप्ट को डाउनटाउन सर्किल के नाम से जाना जाएगा। यह रिंग बुर्ज खलीफा के चारों तरफ फैला होगा। डिजाइनर ने इस नए स्ट्रक्चर की डिजाइन पर काफी समय बिताया है।
बुर्ज खलीफा के चारों तरफ 550 मीटर ऊंचा एक रिंग बनाया जाएगा। खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस रिंग की परिधि तीन किलोमीटर की होगी। इस रिंग को डाउनटाउन सर्किल के नाम से जाना जाएगा।
आर्किटेक्चरल कंपनी ने कहा कि यह एक सिंगुलर मेगा बिल्डिंग कम्प्लेक्स होगा। इसका मकसद होगा एक हाइपर एफिशियंट अर्बन सेंटर बनाना, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान न हो। द नेशनल न्यूज के अनुसार, इस रिंग को छोटे यूनिट्स में विभाजित किया जाएगा। इस रिंग के अंदर घर, पब्लिक स्पेस, कमर्शियल स्पेस और कल्चरल स्पेस होंगे।
बुर्ज खलीफा के चारो ओर बनने वाले इस डाउनटाउन सर्कल को बनाने का आइडिया महामारी के दौरान आया था। लोग शहरों में जिस तरह रहते हैं और
न्यूज़ क्रेडिट : खुलासा इंन 
Tags:    

Similar News

-->