जनता से रिश्ता वेबडेस्क: प्रमुख रिटेल कंपनी डी-मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने दक्षिण मुंबई के मलाबार हिल्स इलाके में 1,001 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा है। दमानी ने 31 मार्च को 3 फीसदी स्टांप ड्यूटी देकर रजिस्ट्रेशन करवाया। छूट के बाद भी 30 करोड़ की स्टांप ड्यूटी दी है।

डेढ़ एकड़ के इस बंगले के लिए प्रति वर्ग फुट उन्होेंने 1.60 लाख रुपये चुकाए हैं। दमानी ने 2020 में भी 8.8 एकड़ की भूमि संजय गांधी नेशनल पार्क में सीसीआई प्रोजेक्ट्स के तहत 500 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी।

देश के चौथे सबसे अमीर शख्स
फोर्ब्स इंडिया के अनुसार दमानी देश के चौथे सबसे अमीर हैं। उनकी शुद्ध संपत्ति 1.13 लाख करोड़ आंकी जा रही है। हमेशा सफेद कपड़े पहनने वाले दमानी ने स्टॉक में निवेश से कमाया पैसा 1990 में रिटेल कारोबार में लगा दिया।
हाल की बड़ी प्रॉपर्टी डील
सीरम इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सायरस पूनावाला ने 2015 में मुंबई स्थित 50 हजार वर्ग फीट का लिंकन हाउस 750 करोड़ में खरीदा।
कुमार मंगलम बिड़ला ने 2015 में मलाबार हिल्स में 25 हजार वर्ग फीट का जटिया हाउस 425 करोड़ में खरीदा।
दिसंबर 2020 में भारत सीरम एंड वैक्सीन के गौतम दफ्तरी ने दक्षिण मुंबई में 20वीं मंजिल पर 6366 वर्ग फीट का अपार्टमेंट 101 करोड़ में खरीदा।
दिसंबर में मोतीलाल ओसवाल परिवार ने मुंबई में 101 करोड़ में लिया अपार्टमेंट।


Tags: