CBI ने सुपरटेक और आरके अरोड़ा पर 126 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
Noida नॉएडा:केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नोएडा स्थित रियल एस्टेट डेवलपर सुपरटेक, इसके प्रमोटर आरके अरोड़ा और अन्य के खिलाफ आईडीबीआई बैंक से 126.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, अरोड़ा के अलावा निर्माण फर्म के पूर्णकालिक निदेशकों संगीता अरोड़ा, मोहित अरोड़ा, पारुल अरोड़ा, विकास कंसल, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार शर्मा और अनिल कुमार जैन का नाम भी एफआईआर में दर्ज किया गया है।