bikes:Yamaha की प्रीमियम बाइक्स में Bumper डिस्काउंट, अब... खरीदना हुआ और सस्ता
bikes: GST दरों में हालिया बदलाव का सीधा फायदा अब यामाहा के ग्राहकों को मिल रहा है। कंपनी ने अपनी सब-350 सीसी मिड-वेट मोटरसाइकिलों Yamaha R3 व MT-03 की कीमतों में 20,000 रुपए तक की कटौती की घोषणा की है। यह राहत ऐसे समय में मिली है जब खरीदार कंपनी द्वारा की गई 1 लाख रुपए की पिछली कीमतों में कटौती से पहले ही खुश थे।
Model Old Ex-Showroom Price New Ex-Showroom Price Reduction
Yamaha R3 (Supersport) Rs 3.60 lakhs Rs 3.39 lakhs Rs 20,000
Yamaha MT-03 (Naked) Rs 3.50 lakhs Rs 3.29 lakhs Rs 20,000
जीएसटी कटौती का असर अन्य मॉडलों पर भी
R15: कीमत में 17,581 रुपये की कटौती, अब कीमत 1,94,439 रुपये से 2,12,020 रुपये के बीच।
MT-15: अब 14,964 रुपये सस्ता, नई कीमत 1,65,536 रुपये।
FZ सीरीज:
FZ-S Fi हाइब्रिड - 12,031 रुपये कम, अब 1,33,159 रुपए।
FZ-X हाइब्रिड - 12,430 रुपए कम, अब 1,37,560 रुपए।
स्कूटर सेगमेंट में भी राहत
Aerox 155 Version S: 12,753 रुपये कम होकर अब 1,41,137 रुपये में।
RayZR: कीमत 7,759 रुपये कम होकर अब 86,001 रुपए में।
Fascino: 8,509 रुपये कम होकर अब 94,281 रुपए में।
Yamaha के इस कदम से त्योहारी सीजन में बाइक और स्कूटर खरीदारों के लिए और भी ज़्यादा किफायती हो गए हैं।