अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

Update: 2023-09-30 16:48 GMT
बैंक; सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आपको अक्टूबर का कैलेंडर देखकर ही बैंक जाना चाहिए। इसकी वजह यह है कि अक्टूबर में भी बैंकों की काफी छुट्टियां रहेंगी. ऐसे में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
आपको बता दें कि आरबीआई ने छुट्टियों की सूची जारी की है जो क्षेत्रों के अनुसार है। अक्टूबर महीने में भी बैंकों में काफी छुट्टियां हैं , इस महीने कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे, तो आइए जानते हैं पूरी लिस्ट।
अक्टूबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक !
1 अक्टूबर 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर 2023- गांधी जयंती के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
8 अक्टूबर 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
14 अक्टूबर 2023- महालया, दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
15 अक्टूबर 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर 2023- कटि बिहू के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे.
Recommended by
21 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा/महासप्तमी के कारण अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर 2023- दशहरा, हैदराबाद, इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
25 अक्टूबर, 2023- गंगटोक में दुर्गा पूजा (दसई) पर बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा (दसई)/विलय दिवस गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा (दसई) पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
28 अक्टूबर 2023- लक्ष्मी पूजा, चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
29 अक्टूबर 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर, 2023- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।
Tags:    

Similar News