World वर्ल्ड: मार्च 2025 में Apple ने अमेरिका में संभावित ट्रंप टैरिफ से बचने के लिए भारत से रिकॉर्ड $2 अरब मूल्य के iPhone एयरलिफ्ट किए। Foxconn और Tata जैसे प्रमुख भारतीय आपूर्तिकर्ताओं ने अमेरिका को भारी मात्रा में iPhone भेजे, जिनमें iPhone 13, 14, 15, 16 और 16e मॉडल शामिल थे। Foxconn ने अकेले मार्च में $1.31 अरब के फोन निर्यात किए, जो जनवरी और फरवरी के कुल के बराबर है।
अप्रैल में अमेरिका ने भारत से आयात पर 26% ड्यूटी लगाई, जबकि चीन से आयात पर यह 100% से अधिक रही। हालांकि, ट्रंप सरकार ने चीन को छोड़कर अन्य देशों पर शुल्क को तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया है।