रेनॉल्ट इंडिया (Renault India) ने भारत में आज नई 2022 Kiger कॉम्पैक्ट SUV को 5.84 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में क्विड 2022 को 14 मार्च, 2022 को 4.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। नई Kwid की तरह ही, 2022 Kiger की भी कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी की गई है।

नई रेनॉल्ट किगर 2022 नए एक्सटीरियर कलर और नए फीयर्स के साथ आती है। 2022 Kiger अब ब्लैक रूफ के साथ नए डुअल-टोन मेटल मस्टर्ड पेंट स्कीम के साथ आती है। नई किगर में फ्रंट स्किड प्लेट, टेलगेट पर क्रोम एम्बेलिशमेंट और नए बॉडी डिकल्स दिए गए है। ये छोटी एसयूवी रेड कलर के नए 16-इंच पहियों के साथ आती है।
रेनॉल्ट ने RXT (O) ट्रिम पेश किया था, जिसे केवल 1.0L नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया था। यह ट्रिम अब मैनुअल और सीवीटी दोनों गियरबॉक्स के साथ 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्ध है।
केबिन के अंदर, 2022 किगर के सभी वेरिएंट में एयर प्यूरीफायर दिया गया है। 2022 Kiger को 2 इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है - एक 1.0-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक शामिल हैं।


Tags: