एयरटेल ने टेलिकॉम फ्रॉड रोकने के लिए जियो और वोडाफोन को दिया साझा पहल का प्रस्ताव
Delhi दिल्ली: एयरटेल ने डिजिटल धोखाधड़ी और टेलिकॉम फ्रॉड के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया को संयुक्त पहल शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने इस बारे में दूरसंचार विभाग और ट्राई को जानकारी दी है।
एयरटेल ने कहा कि 2024 के पहले नौ महीनों में भारत में 17 लाख से अधिक साइबर क्राइम शिकायतें दर्ज हुईं, जिनसे ₹11,000 करोड़ से अधिक की आर्थिक हानि हुई है। ये फ्रॉड फ़िशिंग लिंक और नकली भुगतान पेजों के ज़रिए किए जा रहे हैं।
एयरटेल पहले ही विभिन्न ओटीटी ऐप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फ्रॉड लिंक को ब्लॉक करने के लिए तकनीकी उपाय लागू कर चुका है। लेकिन कंपनी ने कहा कि इन खतरों से प्रभावी रूप से निपटने के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियों को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है।