पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के दाम में भी बढ़ोतरी, महंगाई का एक और झटका लगा!
नई दिल्ली: 15 मई की सुबह-सुबह आम जनता को बड़ा झटका लगा है. पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं, वहीं सीएनजी भी महंगा हो गया है. दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ गई है. इसी के साथ अब सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपए प्रति किलो हो गई है.
इससे पहले मुंबई में सीएनजी के दाम बढ़ाई गए थे. मुंबई में भी CNG 2 रुपये महंगा हुआ था. जिसके बाद सीएनजी की कीमत 82 रुपये से बढ़कर अब 84 रुपये कर दी गई थी. सीएनजी की बढ़ी हुई नई कीमतें 14 मई से लागू हो चुकी हैं.
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी महंगे होने की खबर सामने आते ही लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए हैं. दिल्ली के कई पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ देखने को मिली.