अस्पताल से छुट्टी के बाद राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक, पत्नी गीतांजलि आंगमो के साथ दी श्रद्धांजलि
New Delhi : नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद अपनी पत्नी गीतांजलि आंगमो के साथ नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजघाट पर दोनों ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और कुछ समय मौन रहकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वांगचुक ने पहले ही कहा था कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनकी पहली सार्वजनिक यात्रा राजघाट होगी।
सोनम वांगचुक लंबे समय से लद्दाख से जुड़े पर्यावरण, विकास और संवैधानिक अधिकारों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। राजघाट पहुंचना उन्होंने गांधीवादी विचारों और अहिंसक संघर्ष के प्रति अपनी आस्था का प्रतीक बताया।राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वांगचुक के जल्द ही लद्दाख लौटने की संभावना है, जहां वे अपने सामाजिक और जनहित से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ाएंगे।