होम

हर 10 में 8 भारतीय व्यवसाय ट्रेड पॉलिसी में बदलाव को मानते हैं सकारात्मक: सर्वेक्षण

jantaserishta.com
25 Nov 2025 3:01 PM IST
हर 10 में 8 भारतीय व्यवसाय ट्रेड पॉलिसी में बदलाव को मानते हैं सकारात्मक: सर्वेक्षण
x
नई दिल्ली: हर 10 में आठ भारतीय व्यवसाय, हाल में बदली ट्रेड पॉलिसी को एक सकारात्मक बदलाव मानते हैं और उनका कहना है कि अगले दो वर्षों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक सर्वेक्षण में दी गई।
एचएसबीसी इंडिया के सर्वेक्षण में कहा गया कि भारतीय व्यवसायों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे वैश्विक व्यापार की चुनौतियों का समाधान करने में पूरी तरह सक्षम है। वहीं, 77 प्रतिशत भारतीय व्यवसाय छह महीने पहले की तुलना में अपने परिचालन पर व्यापार नीति के प्रभाव के बारे में अधिक निश्चित है।
सर्वेक्षण में कहा गया कि 49 प्रतिशत भारतीय बिजनेस बदलते व्यापारिक माहौल में स्वयं को अधिक सूचित और तैयार समझते हैं। यह महीने पहले यह आंकड़ा 44 प्रतिशत था। केवल 23 प्रतिशत भारतीय कंपनियों का मानना है कि व्यापारिक अनिश्चितता अगले दो वर्षों में उनके परिचालन को प्रभावित कर सकती है, जो कि वैश्विक औसत 32 प्रतिशत से कम है।
एचएसबीसी इंडिया के ग्लोबल ट्रेड सॉल्यूशंस के हेड मोहित अग्रवाल ने कहा,"भारतीय व्यवसाय अपनी मजबूत और आशावाद के कारण निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। सर्वेक्षण से पता चलता है कि भारत के बिजनेस लीडर्स अपने वैश्विक समकक्षों की तुलना में अधिक आश्वस्त हैं और कई लोगों को उम्मीद है कि व्यापार नीति में बदलाव उनके विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। यह आत्मविश्वास उभरते वैश्विक व्यापार परिदृश्य में भारत की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।"
फंडिंग की कमी को दूर करने के लिए 82 प्रतिशत भारतीय व्यवसाय सक्रिय रूप से वैकल्पिक फाइनेंसिंग सोर्स की तलाश कर रहे हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक, 78 प्रतिशत भारतीय बिजनेस का मानना है कि उनकी आय अगले दो वर्षों में बढ़ेगी, जो कि 57 प्रतिशत के वैश्विक औसत से काफी अधिक है।
रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय व्यवसाय पड़ोसी बाजारों के साथ व्यापार को तरजीह दे रहे हैं और दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप, दक्षिण एशिया, पूर्व/उत्तर एशिया और ओशिनिया में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story