जरा हटके

VIDEO: 9 महीने की गर्भवती महिला 5 मिनट में दौड़ी 1.6Km...फिर पति से जीती ये...

Neha Dani
20 Oct 2020 6:27 AM GMT
VIDEO: 9 महीने की गर्भवती महिला 5 मिनट में दौड़ी 1.6Km...फिर पति से जीती ये...
x
ऐसा कहा जाता है कि महिला को अगर चुनौती दी जाए तो वह कोई भी काम कर सकती है

ऐसा कहा जाता है कि महिला को अगर चुनौती दी जाए तो वह कोई भी काम कर सकती है और इसी बात पर अमेरिका की महिला ने एक बार फिर मुहर लगाई है। 28 वर्षीय मैकेना मेलर नौ महीने की गर्भवती महिला हैं और उन्होंने 1.6 किलोमीटर की दौड़ को 5.25 मिनट में पूरा किया है।

दरअसल, महिला के पति ने उन्हें चुनौती दी थी कि वो गर्भावस्था के आखिरी महीने में आठ मिनट में एक मील दौड़े तो वो इस पर महिलो का 100 डॉलर यानि कि 7,300 रुपये देंगे। महिला ने पति की चुनौती को स्वीकार ही नहीं किया बल्कि दिए हुए समय से काफी पहले इसे पूरा किया।

महिला ने पांच मिनट 25 सेकंड में इस दौड़ को पूरा किया। 2018 में उन्होंने एडिनबर्ग क्रॉस-कंट्री इंटरनेशनल चैलेंज में अमेरिका का प्रतिनिधित्व किया था। रनर्स वर्ल्ड के मुताबिक सामान्य महिला इतनी दूरी दस मिनट 40 सेकंड में पूरी करती है।



Next Story