धर्म-अध्यात्म

आज का आर्थिक राशिफल: 11 अक्टूबर 2020

Admin2
11 Oct 2020 1:39 AM GMT
आज का आर्थिक राशिफल: 11 अक्टूबर 2020
x

आर्थिक राशिफल 

आज का आर्थिक राशिफल: 11 अक्टूबर 2020

मेष राशि के जातकों को कठोर परिश्रम के अच्छे फल प्राप्त होंगे। आज सभी अटके हुए कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। जो भी संसाधन है उनका सही प्रयोग करके नियमपूर्वक कार्य करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। परंतु अनचाहे खर्चे आज आपको परेशान कर सकते हैं।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों को आज सब्र और धैर्य बनाए रखना चाहिए। मेहनत के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। आज आपको काम को टालने की आदत से भी बचना चाहिए। इसकी वजह से कुछ अच्छे अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। सीमित लाभ की संभावना बनती है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के कामकाज में अचानक कोई रुकावट आ सकती है। हिम्मत और कठोर परिश्रम से सभी मुश्किल परिस्थितियों को काबू में करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। निकट संबंधियों धन खर्च का योग बनता है।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के लिए व्यवसायिक संबंध मजबूत करने का दिन है। पार्टनरशिप से जुड़े हुए लोगों को लाभ होगा। वरिष्ठजनों का अपमान करने से आप मुश्किल में फंस सकते हैं। गुरुजनों के आशीर्वाद से भाग्योदय होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है खर्चे भी लगे रहेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को लक्ष्य प्राप्ति में संघर्ष के बाद सफलता मिलने का योग बनता है। पारिवारिक जनों के साथ टकराव की स्थितियां पैदा हो सकती है अतः संयम बनाए रखें। धन प्राप्ति के लिए दिन कुछ खास नहीं है। लेकिन खर्चे सीमित करने का प्रयास जरूर करें।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों को आलस्य करना आज मुश्किल में डाल सकता है। बहुत ज्यादा सोच-विचार करना और निर्णय लेने में देरी करने से सुअवसर खो सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन कुछ खास नहीं है। खर्चे की अधिकता और रुपये-पैसे की किल्लत मन को परेशान करेगी।

तुला:

तुला राशि के जातक आज अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देने की योजनाएं बनाने में लगे रहेंगे। आपका दृष्टिकोण नकारात्मक हो सकता है। सफलता पाने के लिए परिश्रम ही श्रेष्ठ रास्ता है। कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी। आज सेहत का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों का दृष्टिकोण संकुचित रहेगा। स्वार्थ की भावना मन में रहेगी। उनके इस व्यवहार से दूसरे लोग उनकी सहायता करने से पीछे हटेंगे। संतान के साथ वाद-विवाद की संभावना भी बन जाती है। पैसों के मामले में उम्मीद से कम धन प्राप्ति होगी। खर्च की अधिकता रहेगी।

धनु:

धनु राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा । मन में डर बना रहेगा। रुपयों-पैसों को लेकर चिंताएं बढ़ेंगी। अपनी चिंता परेशानी में गुस्से से पारिवारिक माहौल को बिगड़ने ना दें। कामकाज के लिए दिन सामान्य है। रूटीन के काम आसानी से पूरे हो जाएंगे ना चाहते हुए भी धन खर्च का योग बनता है।

मकर:

मकर राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी निर्णय शक्ति में संतुलन व गहराई रहेगी जो कि आपको नई मंजिले प्रदान करेगी। काम को पूरा करने का मानसिक तनाव बना रहेगा परंतु सूझबूझ से इसे काबू में कर लेंगे। पैसों के मामले में भी दिन अच्छा है। आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को आज बहुत सोच समझकर व्यवहार करना चाहिए। निकटजनों के साथ लड़ाई-झगड़ा व क्लेश होने की संभावना बनती है। शब्दों के चयन में बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है पुरानी मेहनत का लाभ मिलेगा।

मीन:

मीन राशि के जातकों को मानसिक तनाव बना रहेगा। तनाव को काबू में रख कर काम करेंगे तो लक्ष्य प्राप्ति में कामयाब रहेंगे। कामकाज को संभालने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। निकटजनों की सहायता लेने से लाभ होगा। रुपए-पैसों के मामले में मन वांछित लाभ होगा।

Next Story