Bees Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में आए दिन कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. इतना ही नहीं ऐसे वीडियोज को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं होता है. इन सबके बीच एक हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स नंगे हाथों से खतरनाक मधुमक्खियों (Bees) के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में जिस तरह से शख्स नंगे हाथों से मधुमक्खियों के साथ खेलता है, उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @patel_raju_beekeepar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो लोगों के होश उड़ा रहा है.
बताया जा रहा है कि इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स का नाम राजू पटेल है जो एक पेशेवर मधुमक्खीपालक है. वो अक्सर इस तरह के वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिनमें वो खतरनाक मधुमक्खियों के साथ खेलते दिखाई देते हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- भाई खतरे में नहीं है, बल्कि भाई खुद एक खतरा है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- इसके कहते हैं मौत से खेलना और तीसरे यूजर ने लिखा है- भाई यमराज के चाचा का लड़का है.
नंगे हाथों से मधुमक्खियों के साथ खेलता दिखा शख्स
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बिल्डिंग की खिड़की के पास बैठा हुआ है, जबकि बगल में मधुमक्खियों का एक विशाल छत्ता दिखाई दे रहा है. मधुमक्खियों के पास बैठा यह शख्स नंगे हाथों से मधुमक्खियों के साथ खिलवाड़ करना शुरु कर देता है. वो बेखौफ होकर अपने हाथों से मधुमक्खियों को पकड़ना शुरु कर देता है, फिर दोनों हाथों में उन्हें भरकर कैमरे की तरफ देखता है और मधुमक्खियों को हवा में उछालता है.