पूल में मजे से नहाता दिखा भालू, जमकर वायरल हुआ VIDEO

Update: 2025-05-17 12:17 GMT

 Bear Viral Video: जंगल के आसपास के रिहायशी इलाकों में अक्सर जंगली जानवर दाखिल होकर अपना आतंक मचाते हैं. ऐसी कई खबरें देश के कोने-कोने से सामने आती रहती हैं, जब भोजन की तलाश में कोई जंगली जानवर रिहायशी इलाके में पहुंचकर किसी पालतू जानवर को अपना निशाना बना लेता है तो कभी लोगों पर हमलावर हो जाता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक भालू (Bear) जंगल से निकलकर एक शख्स के घर के बैकयार्ड में बने तालाब में मजे से स्नान करता हुआ दिखाई दे रहा है. जब शख्स ने अपने सिक्योरिटी फुटेज को देखा तो नजारा देखकर वो दंग रह गया.

इस वीडियो को @ShouldHaveAnima नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मैंने अपने बैकयार्ड में एक तालाब बनवाने का फैसला किया. जब तक मैंने अपनी सुरक्षा फुटेज नहीं देखी, मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि कोई भालू उसमें कूद जाएगा… शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 781k व्यूज मिल चुके हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के बैकयार्ड में बने छोटे से तालाब में एक भालू मजे से लेटा हुआ है. पानी में लेटकर भालू आराम से अटखेलियां कर रहा है, अकेले ही वो इस लम्हे को एन्जॉय करता दिख रहा है, लेकिन जब शख्स ने अपने घर के बाहर लगे सिक्योरिटी कैमरा के फुटेज को चेक किया तो उसके होश ही उड़ गए और अब यह नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

घर के बैकयार्ड में बने तालाब में नहाता भालू

Tags:    

Similar News