World वर्ल्ड: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वांस ने डेनमार्क पर ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणी की है। उन्होंने शुक्रवार को ग्रीनलैंड में पिटुफिक अमेरिकी सैन्य अड्डे की यात्रा के दौरान कहा कि डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं जुटाए हैं।
वांस ने यह भी सुझाव दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका ग्रीनलैंड की सुरक्षा को बेहतर तरीके से सुनिश्चित कर सकता है, जो रूस और चीन जैसी देशों के आक्रमणों से खतरे में है।वांश के बयान के बाद, ट्रम्प ने भी कहा कि अमेरिका के लिए ग्रीनलैंड बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वहां के जलमार्गों में रूस और चीन की सैन्य गतिविधियां बढ़ रही हैं।